प्रबंधन सूचना प्रणाली

सर्च इंजन | कुछ प्रसिद्ध सर्च इंजन | search engine in Hindi | some famous search engines in Hindi

सर्च इंजन | कुछ प्रसिद्ध सर्च इंजन | search engine in Hindi | some famous search engines in Hindi

सर्च इंजन

(Search Engine)

‘सर्च इंजन’ (Search Engine) एक ऐसा तकनीक है, जिसके द्वारा किसी भी विषय से सम्बन्धित विश्वव्यापी सूचनाएं सरलता तथा शीघ्रता से प्राप्त की जा सकती हैं। भारत में सर्वप्रथम सर्च इंजन सन् 1994 में ‘याहू’ (Yahoo) नाम से बनाया गया था। आज के समय में इण्टरनेट पर लगभग 100 से भी ज्यादा सर्च इंजन हैं, परन्तु एक भी search engine ऐसा नहीं हैं, जो सभी जानकारियाँ पूर्ण रूप से प्रदान कर सके। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सर्च इंजन एक प्रकार का प्रोग्राम होता है, जिसे समय-समय पर अद्यतन (Update) किया जाना जरूरी होता है। सर्च इंजन को अद्यतन करने में समय लगता है तथा इस बीच के समय की नई जानकारियों को तत्सम्बंधित सर्च इंजन द्वारा प्राप्त नहीं किया जा सकता। अतः कोई भी search engine ऐसा नहीं है, जो इण्टरनेट पर उपबंध सभी जानकारियों को एक ही समय पर सुलभ करा सके। इण्टरनेट एक अत्यन्त विस्तृत और विश्वव्यापी जाल है। इसलिए सर्च इंजन भी शक्तिशाली और शीघ्रता से काम करने वाले होने चाहिए। इण्टरनेट का एक बहुत बड़ा भाग लगभग नियमित रूप से अद्यतन (Update) किया जाता है, क्योंकि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नई वेबसाइट्स इण्टरनेट पर उदित होती हैं। इस तरह, इण्टरनेट को search engine की मदद के बिना प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।

कुछ प्रसिद्ध सर्च इंजन (Some Famous Search Engines)

विश्वव्यापी विभिन्न सूचनाओं को सुगमता एवं तीव्र गति से प्राप्त करने हेतु जिन सर्च इंजनों को विकसित किया गया है, उनमें से कुछ प्रमुख search engine निम्न हैं—

  1. www.yahoo.com – ‘याहू’ search engine का उदय सन् 1994 में हुआ था यह इण्टरनेट पर उपलब्ध सभी वेबसाइट्स का संगठित रूप है, जो छोटे-छोटे भागों में बंटे हुए हैं। इन्हें अद्यतन (Update) करने के लिए कमाण्ड देने की जरूरत होती है। कुछ सर्च इंजन्स एक निश्चित समय के बाद अपने आप ही अद्यतन (Update) होते रहते हैं। ‘याहू’ निःशुल्क ई-मेल की सुविधा भी प्रदान करता है।
  2. www.webdunina.com – ‘वेब दुनिया’ हिन्दी में नवीनतम सूचनाएँ उपलब्ध कराने वाली पहली वेबसाइट है। ये सूचनाओं को खोजने में भी हमारी मदद करती है।
  3. www.hotbot.com- इस सर्च इंजन के डेटाबेस में लगभग 54 million पृष्ठों की जानकारी उपलब्ध है। यह चुने हुए शब्दों तथा वाक्य-खण्डों की सर्च हेतु उत्तम है, क्योंकि यह सर्चिंग के काफी ज्यादा विकल्प (alternative) उपलब्ध कराता है।
  4. www.lycos.com- इस search engine में लगभग 66 million पृष्ठों की जानकारी स्टोर है। यह सर्च इंजन कई विषयों की जानकारियाँ उपलब्ध कराता है, जैसे—समाचार, साइट रिव्यूज, ध्वनि तथा प्रतिरूप आदि।
  5. www.excite.com – इस search engine में लगभग 50 million पृष्ठों की जानकारी उपलब्ध है।
  6. www.alvistadigital.com – इस search engine का उदय सन् 1995 में हुआ था। यह काफी लोकप्रिय सर्च इंजन है, क्योंकि यह काफी ज्यादा मात्रा में जानकारियाँ उपलब्ध कराता है।
  7. www.webcrawler.com – वेब क्राउलर एक शक्तिशाली सर्च इंजन है। इस पर अनेक विशेष वेबसाइट्स उपलब्ध हैं।

सर्च इंजन में खोज (Searching in Search Engine)

search engine में किसी भी प्रकार की खोज दो प्रकार से की जा सकती है-

  1. साधारण खोज (Simple Search)– साधारण खोज में किसी शब्द-विशेष या वाक्य-विशेष को खोजते समय उस शब्द अथवा वाक्य से सम्बन्धित सभी वेबसाइट्स स्क्रीन पर आ जाती हैं, जिसमें से ज्यादातर अनावश्यक होती हैं। साधारण खोज में कई शब्द अथवा कोई वाक्य ढूँढ़ने में समय ज्यादा नष्ट होता है।

उदाहरण के लिए- यदि हमें ‘Old hindi songs’ से सम्बंधित विवरण प्राप्त करना हो, लेकिन हम एडवांस खोज का प्रयोग ज्यादा किया जाता है। इसमें समय की बचत होती है और यह साधरणा खोज की तुलना में विश्वसनीय भी होती है। एडवांस खोज में प्रदर्शित परिणाम, तुलनात्मक रूप से ज्यादा परिष्कृत रूप से वर्णित होते हैं।

प्रबंधन सूचना प्रणाली  महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!