प्रबंधन सूचना प्रणाली

डाटा फील्ड से आशय | फील्ड नाम के नियम | फील्ड के प्रकार

डाटा फील्ड से आशय | फील्ड नाम के नियम | फील्ड के प्रकार | Meaning of data field in Hindi | Field name rules in Hindi | Field type in Hindi

डाटा फील्ड से आशय (Meaning of Data Field)

डाटा को सुव्यवस्थित व क्रमबद्ध ढंग से व्यक्त करना सूचना कहलाती है। सूचनाओं का ऐसा संग्रहण जिसमें डाटा को सारणी के रूप में व्यवस्थित किया जाये, डाटा बेस कहलाता है। डाटा बेस का प्रत्येक खाना (column) एक फील्ड कहलाता है। इसमें प्रत्येक सूचना से सम्बंधित डाटा होता है। प्रत्येक खाने में लिखा डाटा ही डाटा-फील्ड कहलाता है।

फील्ड नाम के नियम (Rules of Field Name)

प्रत्येक फील्ड अथवा खाने का एक शीर्षक होता है, जिसे ही फील्ड नेम कहा जाता है जैसे रोल नम्बर, नाम, आयु, पता व प्राप्तांकों का योग आदि। डाटा बेस फाइल या टेबिल के फील्डों के नाम के सम्बन्ध में निम्नलिखित नियम हैं-

(i) फील्ड का नाम अधिकतम 10 करेक्टर का हो सकता है।

(ii) फील्ड के नाम में वर्णमाला के अक्षर A से Z अंक 0 से 9 तक अंडरस्कोर (-) का प्रयोग किया जा सकता है।

(iii) फील्ड के नाम में अंडरस्कोर (-) के अतिरिक्त किसी अन्य करेक्टर का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

(iv) फील्ड का नाम वर्णमाला के अक्षर से ही प्रारम्भ होना चाहिए।

फील्ड के प्रकार (Kinds of Field)

यहाँ पर फील्ड के प्रकार से आशय है फील्ड में एकत्रित किये जाने वाले डाटा के प्रकार से है। में फील्ड निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं-

(i) करैक्टर फील्ड (Character Field)- इसके अन्तर्गत सभी प्रकार के करैक्टर को सम्मिलित किया गया है। वर्णमाला के अक्षर, संख्यायें व अन्य विशेष प्रकार के करैक्टर का इसमें समावेश किया गया है। इस फील्ड की चौड़ाई अधिकतम 254 बाइट होती है।

(ii) संख्यात्मक फील्ड (Numeric Field) — इसके अन्तर्गत 20 अंकों तक की संख्याओं को सम्मिलित किया जाता है। यह संख्यायें दशमलव सहित व दशमलव रहित भी हो सकती हैं।

(iii) फ्लोट फील्ड (Float Field)- यह संख्यात्मक फील्ड की भाँति ही होती है। इसमें फ्लोटिंग दशमलव स्थान तक की संख्याओं का संग्रहण किया जाता है। इस फील्ड में दशमलव स्थान तक की संख्याओं की गणना में अधिक शुद्धता रहती है।

(iv) दिनांक फील्ड (Date Field) — इस फील्ड में दिनांक को संग्रहित किया जाता है। इस फील्ड में 8 बाइट के बराबर स्थान रहता है। जिसमें 6 स्थान दिनांक के लिए तथा शेष 2 स्थान/के लिए होते हैं। इस फील्ड में दिनांक की प्रविष्टि MM/DD/YY या अन्य किसी रूप में की जाती है।

(v) तार्किक फील्ड (Logical Field) – इस फील्ड में केवल एक ही अक्षर संग्रहित किया जा सकता है। यह अक्षर सत्य (True) या असत्य (False) को व्यक्त करता है। सत्य या हाँ के लिए T या Y तथा गलत या नहीं के लिए F या N का प्रयोग किया जाता है।

(vi) स्मरण फील्ड (Memory Field)- इसमें सूचनाओं को ब्लॉक के रूप में एकत्रित किया जाता है। यह फील्ड टेबिल में 10 करैक्टर की चौड़ाई का आबंटन करती है। वास्तविक अवयवों का संग्रहण यह एक अलग फाइल में करती है। जिसका विस्तार FPT होता है।

(vii) सामान्य फील्ड (General Field) – यह एक विशेष किस्म की फील्ड होती हैं। इसमें चित्र, आवाज, स्प्रेडशी अथवा शब्द विधियन अभिलेख एकत्रित किये जाते हैं। इसमें तालिका की चौड़ाई 10 करैक्टर तक होती है।

प्रबंधन सूचना प्रणाली महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!