पाठ योजना

स्थानीय सरकार पाठ योजना | स्थानीय सरकार लेसन प्लान

स्थानीय सरकार पाठ योजना | स्थानीय सरकार लेसन प्लान | Local Government Lesson Plan in Hindi

स्थानीय सरकार पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय नागरिक शास्त्र

प्रकरण स्थानीय सरकार

अवधि 30 मिनट 

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
  • छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
  • छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
  • छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
  • छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना

विशिष्ट उद्देश्य

  1. छात्र-छात्राएं स्थानीय सरकार के अर्थ को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  2. छात्र-छात्राएं स्थानीय सरकार के अंगो का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  3. छात्र छात्रा स्थानीय सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकेंगे।
  4. छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत की व्याख्या कर सकेंगे।
  5. छात्र-छात्राएं स्थानीय सरकार के महत्व को अपने शब्दों में लिख सकेंगें।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी स्थानीय सरकार के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया

विद्यार्थी अनुक्रिया

हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या कहां निवास करती है?

गांव में

गांव में सार्वजनिक सुविधाओं का प्रबंधन करने का कार्य किसका है?

 ग्राम पंचायत का

ग्राम पंचायत कैसी शासन व्यवस्था है?

स्थानीय शासन व्यवस्था है

 उद्देश्य कथन

आज हम लोग स्थानीय सरकार के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

स्थानीय सरकार

भारत में त्रिस्तरीय सरकार की व्यवस्था है। केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय सरकार।

स्थानीय सरकार जन प्रशासन का ही एक रूप है जो अधिकांश जगहों पर किसी राज्य या राष्ट्र की सबसे निचली सोनी की प्रशासनिक इकाई होती है। इसके ऊपर जिले,प्रांत या राष्ट्र का प्रशासन होता है जिसे राजकीय सरकार, राष्ट्रीय सरकार, संघीय सरकार इत्यादि नामों से जाना जाता है। स्थानीय सरकारों के पास वह अधिकार होते हैं जो संविधानिक रूप से या विधायकों द्वारा उन्हें दिए गए होते हैं। स्थानीय स्तर की सरकार को स्थानीय सरकार कहा जाता है। ग्राम पंचायत, नगरपालिका यादी स्थानीय सरकार के उदाहरण है।

स्थानीय सरकार के अंग

स्थानीय सरकार के दो मुख्य अंग हैं-एक ग्रामीण स्तर पर तथा एक नगरीय स्तर पर।

  1. ग्राम पंचायत-ग्राम पंचायत गांव में स्थानीय सरकार का कार्य करती है। ग्राम पंचायत के कार्य शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना, सफाई व सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश आदि की व्यवस्था करना, सड़क, नालियों और विद्यालय का निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करना इत्यादि।
  2. नगरीय प्रशासन-यह नजरों में कार्य करने वाली सबसे निम्न इकाई होती है इसका कार्य पीने के लिए शुद्ध जल, सड़कों पर रोशनी, मृत्यु तथा जन्म का पंजीकरण, प्रदूषित जल के निकास की व्यवस्था करना।

इस तरह से स्थानीय सरकार की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होती है कि यह देश के आम नागरिकों के सबसे करीब रहकर कार्य करती है। स्थानीय सरकार का क्षेत्राधिकार एक विशेष क्षेत्र तक सीमित होता है और यह उन्हीं लोगों के लिए कार्य करती है जो उस क्षेत्र विशेष में निवासी हैं

श्यामपट्ट सारांश

  • भारत में त्रिस्तरीय सरकार व्यवस्था है।
  • स्थानीय सरकार व्यवस्था निम्न स्तर की सरकार है।
  • ग्राम पंचायत, नगर पालिका आदि स्थानीय सरकार के उदाहरण हैं।
  • स्थानीय सरकार के ऊपर राज्य तथा केंद्र सरकार कार्य करती है।

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. स्थानीय सरकार किसे कहते हैं?
  2. स्थानीय सरकार के कोई दो कार्य बताएं?
  3. स्थानीय सरकार किस स्तर की सरकार है?
  4. स्थानीय सरकार का महत्व क्या है?
  5. पंचायत कहां की स्थानीय सरकार है

गृह कार्य

स्थानीय सरकार के अंगो के नाम लिखिए?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!