पाठ योजना

प्राकृतिक वनस्पति पाठ योजना | प्राकृतिक वनस्पति लेसन प्लान

प्राकृतिक वनस्पति पाठ योजना | प्राकृतिक वनस्पति लेसन प्लान

प्राकृतिक वनस्पति पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय भूगोल

प्रकरण प्राकृतिक वनस्पति

अवधि 30 मिनट 

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में भूगोल के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के भौगोलिक एवं सामाजिक पर्यावरण को समझने योग्य बनाना।
  • छात्रों में प्राथमिक स्तर पर प्राप्त ज्ञान को सुव्यवस्थित करना।
  • छात्रों में भौगोलिक नागरिकता के गुणों का विकास करना।
  • छात्रों में भारत की प्राकृतिक परिस्थितियों का ज्ञान कराना।

विशिष्ट उद्देश्य

  • छात्र-छात्राएं प्राकृतिक वनस्पति को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वनों के प्रकारों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वनों के लाभ की व्याख्या कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं पार्वती वनस्पतियों का वर्णन कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वर्षा वन तथा पर्वतीय वनों में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी प्राकृतिक वनस्पतियों के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया

विद्यार्थी अनुक्रिया

वनों में पाई जाने वाली वस्तुओं के नाम बताएं?

लकडी, फल, फूल आदि।

वनों में फल, फूल की प्राप्ति किससे होती है?

पेड़-पौधों से

इस प्रकार के पेड़-पौधों को क्या कहते हैं?

प्राकृतिक वनस्पति

उद्देश्य कथन

आज हम लोग प्राकृतिक वनस्पति के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

प्राकृतिक वनस्पति

हम अपने चारों ओर कई पादप जीवन देखते हैं। कुछ पौधे छोटे होते हैं तथा कुछ बहुत बड़े विशाल एवं कुछ लंबे होते हैं। घास, झाड़ियां तथा पौधेक्षजो बिना मनुष्य की सहायता के उपजते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है। जलवायु की विभिन्नता के कारण भारत में अलग-अलग तरह के वनस्पति पाई जाती है। भारत की वनस्पतियों को पांच प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है-वउष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन, उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन, कटीली झाड़ियां, पर्वतीय वनस्पति तथा मैंग्रोव वन।

वनों के प्रकार
  1. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन- यह वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां वर्षा बहुत अधिक होती है। यह इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश जमीन तक नहीं पहुंच पाता है। हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं और उन्हें सदाबहार वन कहा जाता है।
  2. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन- हमारे देश के बहुत बड़े भाग में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं। इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है। यह कम घने होते हैं और वर्ष की एक निश्चित समय में अपनी पत्तियां गिराते हैं।
  3. कटीली झाड़ियां- इस प्रकार की वनस्पति देश के शुष्क भागों में पाई जाती है। पानी की क्षती को कम करने के लिए इनकी पत्तियों में बड़े बड़े कांटे होते हैं।
  4. पर्वती वनस्पति- पर्वतों में ऊंचाई के अनुसार वनस्पतियों के विभिन्न प्रकार पाए जाते हैं। ऊंचाई बढ़ने के साथ तापमान में कमी आती जाती है। समुद्र तल से पंद्रह सौ मीटर से 2500 मीटर की ऊंचाई के बीच पेड़ों का आकार शंकवाकार होता है।
  5. मैंग्रोव वन- यह वन खारे पानी में भी रह सकते हैं। सुंदरी इस प्रकार के वनों की महत्वपूर्ण प्रजाति है, इसी प्रजाति के नाम पर क्षेत्र का नाम सुंदरबन पड़ा है।
वनों के लाभ

वन हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है। यह विभिन्न कार्य करते हैं। पेड़ पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। पेड़ पौधे की जड़े मिट्टी को बांध कर रखती हैं तथा इस प्रकार भी मिट्टी के अपरदन को रोकते हैं। वनों से हमें इंधन, लकड़ी, चारा, जड़ी-बूटियां, लाख, शहद, गोंद इत्यादि प्राप्त होते हैं। वन वन्य जीवों के प्राकृतिक निवास है।

श्यामपट्ट सारांश

  • घास, झाड़ियां तथा पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता के ऊपर जीते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है।
  • भारत की वनस्पतियों को पांच प्रकारों में बांटा जाता है-
  1. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन (सदाबहार वन)
  2. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन
  3. कटीली झाड़ियां
  4. पर्वतीय वनस्पति
  5. मैंग्रोव वन
  • वनों से हमें ईधन, लकड़ी, चारा, जड़ी बूटियां, लाख, शहद, गोंद इत्यादि प्राप्त होते हैं।

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं?
  2. वनों के कोई दो प्रकार बताएं?
  3. वनों के कोई दो लाभ बताएं?
  4. प्राकृतिक वनस्पतियों के नाम बताएं?
  5. वर्षा वन तथा कटीली झाड़ियों में अंतर बताएं?

गृह कार्य

उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन क्यों कहा जाता है लिखिए?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!