पाठ योजना

राज्य सरकार पाठ योजना | राज्य सरकार लेसन प्लान

राज्य सरकार पाठ योजना | राज्य सरकार लेसन प्लान

राज्य सरकार पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय नागरिक शास्त्र

प्रकरण राज्य सरकार

अवधि 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
  • छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
  • छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
  • छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
  • छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना

विशिष्ट उद्देश्य

  1. छात्र-छात्राएं राज्य सरकार को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  2. छात्र-छात्राएं राज्य सरकार के महत्व का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  3. छात्र-छात्राएं राज्य सरकार के अंगो का विश्लेषण कर सकेंगे।
  4. छात्र-छात्राएं राज्य सरकार की न्यायपालिका की व्याख्या कर सकेंगे।
  5. छात्र-छात्राएं राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के कार्यों में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी राज्य सरकार के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया विद्यार्थी अनुक्रिया
भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं? 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं
8 केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त कितने राज्य हैं? 28 राज्य हैं
इन राज्यों की सरकार को क्या कहते हैं? राज्य सरकार

उद्देश्य कथन

आज हम लोग राज्य सरकार के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

राज्य सरकार

राज्य सरकार या प्रांतीय सरकार,संघीय सरकार के रूप में किसी देश के उपखंड या प्रांत की स्थानीय सरकार है, यह संघीय जा राष्ट्रीय सरकार के साथ राजनीतिक शक्ति सानिया करती है। एक राज्य सरकार के पास कुछ इस तरह की राजनीतिक स्वायत्तता हो सकती है, या संघीय सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण के अधीन हो सकती है।राज्य की उचित कार्यवाही के लिए राज्य सरकारों के पास अलग अलग विभाग हैं। शिक्षा, कृषि, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता,अस्पताल और दवाखाना तथा कई अन्य विभागों पर राज्यों का क्षेत्राधिकार है। राज्य सरकारों को राज्य में आंतरिक सुरक्षा, कानून और व्यवस्था बनाए रखना होता है। आंतरिक सुरक्षा राज्य पुलिस द्वारा प्रबंधित की जाती है।

राज्य सरकार के अंग

  1. कार्यकारी (कार्यपालिका)- इसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री अपनी मंत्रिमंडल परिषद के साथ शामिल हैं। प्रत्येक राज्य के राज्यपाल को 5 साल की अवधि के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। राज्य संचालन की शक्ति राज्यपाल में है लेकिन कार्यवाही के लिए वास्तविक सत्य मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद में है।
  2. न्यायपालिका- राज्य में राज्य के उच्च न्यायालयों का क्षेत्राधिकार है। राज्यों में न्यायिक स्थापना मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में होती है। राज्य उच्च न्यायालयों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय को रिपोर्ट करना होता है, जो उच्च न्यायालय के निष्कर्ष और फैसले को रद्द कर सकता है।
  3. विधानमंडल- प्रत्येक राज्य में एक विधानसभा होती है। इसमें राज्यपाल और एक सदन या दोनों सदन होते हैं, जैसा मामला हो।

श्यामपट्ट सारांश

  • राज्य सरकार या प्रांतीय सरकार, संघीय सरकार के
  • रूप में किसी देश के उपखंड या प्रांत की स्थानीय सरकार होती है।
  • राज्य सरकार तीन अंगों कार्यकारी-न्यायपालिका को विधानमंडल के अंतर्गत कार्य करती है।
  • राज न्यायपालिका शीर्ष उच्च न्यायालय होता है।
  • शिक्षा,कृषि, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, अस्पताल इत्यादि राज्यों का क्षेत्राधिकार है।

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देंगे और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. राज्य सरकार किसे कहते हैं?
  2. राज्य सरकार के अंगों के नाम बताएं?
  3. राज्य सरकार के कोई दो कार्य बताएं?
  4. राज्य न्यायपालिका का शीर्ष कौन होता है?
  5. राज्य तथा केंद्र सरकार के कार्यों में अंतर बताएं?

गृह कार्य

राज्य सरकार का महत्व लिखिए?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!