अर्थशास्त्र

सरकार पाठ योजना | सरकार लेसन प्लान | Government lesson plan in Hindi

सरकार पाठ योजना | सरकार लेसन प्लान | Government lesson plan in Hindi

सरकार पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय नागरिक शास्त्र

प्रकरण सरकार

अवधि 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
  • छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
  • छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
  • छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
  • छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना

विशिष्ट उद्देश्य

  • छात्र-छात्राएं सरकार के विषय में प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं सरकार के महत्व का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं सरकार के अंगो का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं कानून की व्याख्या कर सकेंगे।
  • चाचा अपना कानून तथा सरकार में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्या की सरकार तथा कानून की पिक्चर में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया विद्यार्थी अनुक्रिया
कुछ परिवहन सेवाओं के नाम बताएं? रेल तथा सीमा सुरक्षा सेवाएं आदि
रेल तथा सीमा सुरक्षा सेवाएं किसके अंतर्गत आती है। सरकारी सेवाओं के अंतर्गत
सरकारी सेवाओं का संचालन किसके द्वारा होता है? सरकार

उद्देश्य कथन

आज हम लोग सरकार के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

सरकार

प्रत्येक देश को विभिन्न निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है। यह निर्णय कई विषयों से संबंधित हो सकते हैं- सड़कें, और स्कूल कहां बनाए जाएं, बहुत ज्यादा मानी हो जाने पर किसी चीज के दाम कैसे घटाए जाएं अथवा बिजली की आपूर्ति को कैसे बढ़ाया जाए। सरकार कई सामाजिक मुद्दों पर भी कार्रवाई करती है। और अन्य काम जैसे-डाक एवं रेल सेवाएं। सरकार का काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना भी है। उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त भोजन और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। जब प्राकृतिक विपदा घेरती है, जैसे सुनामी या भूकंप, तो मुख्य रूप से सरकार ही पंडित लोगों की सहायता करती है। अगर कहीं कोई विवाद होता है या कोई अपराध करता है तो लोग न्यायालय जाते हैं न्यायालय भी सरकार का ही अंग है। लोगों के लिए सरकार कई तरह के काम करती है।

सरकार एवं कानून

सरकार कानून बनाती है तथा उनका पालन कराती है। केवल यही तरीका है जिससे सरकार काम कर सकती है। उदाहरण के लिए यह कानून है कि गाड़ी चलाने वाले के पास लाइसेंस होना चाहिए। अगर कोई लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है तो उसे जेल की सजा काटनी पड़ती है या जुर्माना भरना पड़ता है।

सरकार जो कार्रवाई कर सकती है,उसके अलावा अगर के लोगों को लगे कि किसी कानून का ढंग से पालन नहीं हो रहा है तो वह भी कुछ कदम उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति को यह लगे कि उसको उसके धर्म या उसकी जाति के कारण किसी नौकरी में नहीं लिया गया तो वह न्यायालय जा सकता है और यह दावा कर सकता है कि कानून का पालन नहीं हो रहा है। तब न्यायालय आदेश देगा कि क्या कदम उठाने की जरूरत है।

श्यामपट्ट सारांश

  • प्रत्येक देश को विभिन्न निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है।
  • सरकार का काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और दूसरे देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना भी है।
  • सर्वोच्च न्यायालय, भारत पैट्रोलियम, भारतीय रेल, डाक एवं सीमा सुरक्षा यह सब सरकार के अंग हैं।
  • सरकार कानून बनाती है तथा उनका पालन कराती हैं।
  • स्वास्थ्य सुविधाएं भी सरकार के अंतर्गत आती हैं।

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देंगी और निरीक्षण करते हुए उनके समस्याओं का समाधान करेंगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. सरकार किसे कहते हैं?
  2. सरकार के कोई दो कार्य बताएं?
  3. सर्वोच्च न्यायालय, भारतीय रेल किस के अंग हैं
  4. कानून का निर्माण क्यों किया जाता है?
  5. सरकार तथा कानून में क्या अंतर है?

गृह कार्य

सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या जरूरत है लिखिए?

पाठ योजना महत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!