पाठ योजना

विविधता पाठ योजना | विविधता लेसन प्लान | diversity lesson plan in Hindi

विविधता पाठ योजना | विविधता लेसन प्लान | diversity lesson plan in Hindi

विविधता पाठ योजना 

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय नागरिक शास्त्र

प्रकरण विविधता

अवधि 30 मिनट 

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
  • छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
  • छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
  • छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
  • छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना

विशिष्ट उद्देश्य

  • छात्र-छात्राएं विविधता के अर्थ को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं सामाजिक विविधता का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं विविधता के महत्व की व्याख्या कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं जातीय विविधता का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के सामाजिक विविधताओं में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी विभिन्नता के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया

विद्यार्थी अनुक्रिया

विभिन्न पुष्पो के नाम बताइए?

चांदनी, गुलाब, बेला, गेंदा आदि

यह सभी पुष्प एक दूसरे से कैसे भिन्न हैं?

रंग, रूप, आकार, सुगंध आदि से

इस प्रकार विभिन्न पुष्पों के अंतर को क्या कहेंगे?

विविधता

उद्देश्य कथन

आज हम लोग विविधता के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

विविधता एवं प्रकार

प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे से कई मामले विभिन्न होते हैं। वे न केवल अलग दिखते हैं, बल्कि वे अलग-अलग क्षेत्रों से भी आते हैं उनके धर्म, रहन- सहन, खान- पान, भाषा , त्यौहार आदि विभिन्न होते हैं। ये भिन्नता हमारे,जीवन को कई तरह से रोचक एवं समृद्ध बनाती हैं। अलग-अलग चीजों के बीच के अंतर को विविधता कहते हैं।

सामाजिक विविधता के प्रकार
  1. नृजातीय/नस्लीय विविधता- नस्ल का से लोगों के ऐसे समूह से है जिनमें विशिष्ट शारीरिक विशेषताएं तथा त्वचा, रंग, नाक का प्रकार बालू आदि में पाई जाती है।
  2. भौगोलिक विविधता- भारत शुष्क मरुस्थल, सदाबहार वन, हिमालय पर्वत, लंबी तट रेखा और उपजाऊ मैदानों जैसी अनेक विविध भौगोलिक विशेषताओं से संपन्न है।
  3. धार्मिक विविधता- हिंदू धर्म, सिख, बौद्ध आदि धर्म। इन धर्म की मान्यताओं में विविधता।
  4. जातिगत विविधता- ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र ये पौराणिक जातिगत विविधता।
  5. भाषायी विविधता- भारतीय भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 780 भाषाएं एवं 86 लिपियां विद्यमान हैं।
  6. पारिवारिक विविधता- भारत में संयुक्त परिवार प्रणाली है। वर्तमान में परिवार प्रणाली के स्वरूप का कामकाजी महिलाओं के परिवार शहीद एकल परिवार प्रणाली, एकल अभिभावक परिवार आदि।
  7. खानपान की आदतें, पहनावे, संगीत, त्योहार इत्यादि की विविधता।
  8. राजनीतिक विविधता- पार्टी की विविधता, सत्ता पार्टी, विरोधी पार्टी इत्यादि।
विविधता का महत्व

निवेदिता के द्वारा हमें बहुत सारी विभिन्न प्रकार से अवसरों को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। जैसे-भोजन में विकल्प, पहनावे में विभिन्न प्रकार के विकल्प, त्योहारों तथा विहार इत्यादि में विकल्प तथा उनका आनंद लेने का अवसर प्राप्त होता है।

नस्लीय विविधता के द्वारा संस्कृतियों में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। संस्कृति से नृत्य- संगीत तथा मनोरंजन इत्यादि में विविधता।

प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व तथा सृजनता में विविधता में मित्रों में भी विविधता का होना।

धर्म, संस्कृतियों की विविधता के द्वारा हमारे समाज तथा प्रत्येक में भावनाओं तथा विचारों में भी विविधता होती है

श्यामपट्ट सारांश

  • अलग-अलग चीजों के बीच के अंतर को विविधता कहते हैं।
  • त्वचा, रंग, नाक आदि का बनावट अलग होने को नस्लीय विविधता।
  • संयुक्त परिवार, एकल परिवार यह पारिवारिक विविधता के रूप हैं।
  • कई धर्मों का होना धार्मिक विविधता है।
  • मनोरंजन तथा अवसरों के लिए विविधता अति आवश्यक है।

निरीक्षण कार्य

प्रधानाध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. विविधता किसे कहते हैं?
  2. कोई तीन सामाजिक विविधता के प्रकार बताएं?
  3. निवेदिता का जीवन में क्या महत्व है?
  4. भौगोलिक विविधता किसे कहते हैं?
  5. नस्लीय विविधता तथा धार्मिक विविधता में अंतर बताएं?

गृह कार्य

सामाजिक विविधता समझाएं?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

error: Content is protected !!