पाठ योजना

वन्य प्राणी पाठ योजना | वन्य प्राणी लेसन प्लान | wildlife lesson plan in Hindi

वन्य प्राणी पाठ योजना | वन्य प्राणी लेसन प्लान | wildlife lesson plan in Hindi

वन्य प्राणी पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय भूगोल

प्रकरण वन्य प्राणी

अवधि 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में भूगोल के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के भौगोलिक एवं सामाजिक पर्यावरण को समझने योग्य बनाना।
  • छात्रों में प्राथमिक स्तर पर प्राप्त ज्ञान को सुव्यवस्थित करना।
  • छात्रों में भौगोलिक नागरिकता के गुणों का विकास करना।
  • छात्रों में भारत की प्राकृतिक परिस्थितियों का ज्ञान कराना।

विशिष्ट उद्देश्य

  • छात्र-छात्राएं वन्यजीवों को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय पशु का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वन्यजीवों के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वन्य जीव संरक्षण का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वन्य जीवों तथा पालतू जीवों में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी वन्य जीवों के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया विद्यार्थी अनुक्रिया
गांव में ईंधन का मुख्य स्रोत क्या है? लकड़ी
लकड़ी किससे प्राप्त होती है? पेड़ से
अत्याधिक मात्रा में पेड़ कहां पाए जाते हैं? वन में
वन में रहने वाले जीव-जंतुओं को क्या कहते हैं? वन्य प्राणी

उद्देश्य कथन

आज हम लोग वन्य प्राणी के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

वन्य प्राणी

वन विभिन्न प्रकार के वन्य जीवो का निवास होता है। वनों में जंतुओं की हजारों प्रजातियां तथा बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के सरीसृपों, उभयचरों, पक्षियों, स्तनधारियों, कीटो तथा क्रीमीयों का निवास होता है। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। यह देश के विभिन्न भागों में पाया जाता है। गुजरात के गिर वन में एशियाई शेरों का निवास है। हाथी तथा एक सींग वाले गैंडे असम के जंगलों में घूमते हैं। ऊंट भारत के रेगिस्तान तथा जंगली गधा कच्छ के रन में पाए जाते हैं। जंगली बकरी, हिम तेंदुआ, भालू इत्यादि हिमालय के क्षेत्र में पाए जाते हैं। इनके अतिरिक्त जानवर, जैसे- बंदर, सियार, भेड़िया, नीलगाय, चीतल इत्यादि। भारत में पक्षियों की भी ऐसी ही प्रचुरता है। मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। भारत में पक्षी तोता, मैंना, कबूतर, बुलबुल, तथा बतख इत्यादि हैं। भारत में सांपों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं। उनमें कोबरा एवं करैत प्रमुख है।

वन्य जीव संरक्षण

वनों के कटने तथा जानवरों के शिकार के कारण भारत में पाए जाने वाले वन्यजीवों की प्रजातियां तेजी से घट रही हैं। बहुत सी प्रजातियां तो समाप्त भी हो चुकी हैं। उनको बचाने के लिए बहुत से नेशनल पार्क, पशु विहार तथा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। सरकार ने हाथियों तथा बाघों को बचाने के लिए बाघ परियोजना एवं औषधि परियोजना जैसी परियोजनाओं को शुरू किया है। आप भी वन्यजीवों के संरक्षण में अपना हाथ बढ़ा सकते हैं आप जानवरों के शरीर के विभिन्न अंगों; जैसे- हड्डी, सीगं तथा पंख से बने पदार्थों को खरीदने से इंकार कर सकते हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह को वन्य जीव सप्ताह के रुप में मनाते हैं और वन्य जीव संरक्षण हेतु जागरूकता लाने का कार्य करते हैं।

श्यामपट्ट सारांश

  • वन विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का निवास होता है।
  • बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है।
  • मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
  • भारत में सांपों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां बाघ और शेर दोनों प्रकार के वन्यजीव हैं।
  • गुजरात के गिर वन में एशियाई शेरों का निवास है।

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. वन्य जीव किसे कहते हैं?
  2. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?
  3. किन्हीं पांच वन्यजीवों के नाम बताइए?
  4. भारत के राष्ट्रीय पक्षी का नाम बताएं?
  5. वन्य जीव तथा पालतू जीवों में अंतर बताएं?

गृह कार्य

पक्षियों की 8 प्रजातियों के नाम लिखें?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!