
ग्रामीण प्रशासन पाठ योजना | ग्रामीण प्रशासन लेसन प्लान | Gram Panchayat Lesson Plan in Hindi
ग्रामीण प्रशासन पाठ योजना
विद्यालय का नाम – अ – ब – स विद्यालय
दिनांक – 00/00/0000
कक्षा – 6
विषय – नागरिक शास्त्र
प्रकरण – ग्रामीण प्रशासन
अवधि – 30 मिनट
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
- छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
- छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
- छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
- छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना।
विशिष्ट उद्देश्य
- छात्र-छात्राएं गांव के प्रशासन का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं पुलिस थाने का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं पटवारियों की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं राजस्व विभाग का विश्लेषण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं ग्रामीण प्रशासन के महत्व को अपने शब्दों में लिख सकेंगे।
शिक्षण सामग्री
चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।
पूर्व ज्ञान
विद्यार्थी गांव की प्रशासन के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।
प्रस्तावना के प्रश्न
छात्र अध्यापिका क्रिया |
विद्यार्थी अनुक्रिया |
समाज कि कुछ बुराइयों के नाम बताएं? |
चोरी, दुर्घटना, मारपीट आदि |
चोरी तथा झगड़े की रपट कहां कराई जाती है? |
पुलिस थाने में |
गांव में पुलिस थाना किस प्रशासन के अंतर्गत आता है? |
ग्रामीण प्रशासन |
उद्देश्य कथन
आज हम लोग गांव के प्रशासन के विषय में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)
ग्रामीण प्रशासन एवं पुलिस थाना
भारत में 600000 से अधिक गांव है। उनकी पानी, बिजली,सड़क आदि की जरूरतों को पूरा करना कोई आसान काम नहीं है प्रोग्राम इन सब की व्यवस्था के लिए गांव का प्रशासनिक ढांचा होता है।
यदि गांव में किसी प्रकार की समस्या होती है तो गांव के लोग पुलिस थाने जाते हैं। और वहां उस समस्या का समाधान प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। पुलिस थाने का क्षेत्र- हर पुलिस थानेकार्य कार्य क्षेत्र होता है जो उसके नियंत्रण में रहता है। लोग उस क्षेत्र में हुई चोरी, दुर्घटना, मारपीट,जगन्नाथ की रपट उसी थाने में लिखवा सकते हैं। यह कहां के थानेदार की जिम्मेदारी होती है कि वह लोगों से घटना के बारे में पूछताछ करें, जांच पड़ताल करें और अपने क्षेत्र के अंदर के मामलों पर कार्रवाई करें।
राजस्व विभाग
इस विभाग का कार्य (कर) एकत्रीकरण का होता है। इसमें भारत के अंतर्गत जमीन को नापना और उसका रिकॉर्ड रखना पटवारी का मुख्य काम होता है। अलग-अलग राज्यों में इस को अलग अलग नाम से जाना जाता है- कहीं पटवारी, कहीं लेखपाल, कहीं कर्मचारी, पैरामेड अधिकारी तो कहीं कानूनगो करते हैं।हमें यह जमीन का लेखा-जोखा रखने वाले कर्मचारी के लिए पटवारी शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। प्रत्येक पटवारी कोशिकाओं के लिए जिम्मेदार होता है। पटवारियों के पास खेत नापने के अलग-अलग तरीके होते हैं कई जगहों पर भी लोहे की जंजीर का इस्तेमाल करते हैं इसे जरीब खाते हैं किसानों से भूमि करता है और सरकार को अपने क्षेत्र में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी देता है वाहनों के आधार पर पड़ता है किसान कई बार फसल बदल देते हैं कुछ और उगाने लगते हैं या कोई कुआं खोद लेता है। इन सब का हिसाब रखना सरकार के राजस्व विभाग का काम होता है विभाग के वरिष्ठ लोग काम का निरीक्षण करते हैं।
श्यामपट्ट सारांश
- हर पुलिस थाने का एक कार्यक्षेत्र होता है जो उसके नियंत्रण में रहता है।
- जमीन को नापने और उसका रिकॉर्ड रखना पटवारी का मुख्य काम होता है।
- पटवारी किसानों से भूमि कर भी इकट्ठा करता है तथा उनकी फसलों की जानकारी भी रखता है।
निरीक्षण कार्य
छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखे सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और रिचर्ड करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
मूल्यांकन के प्रश्न
- ग्रामीण प्रशासन किसे कहते हैं?
- पुलिस का क्या काम होता है?
- पटवारी के कोई दो काम बताइए?
- राजस्व विभाग का क्या काम होता है?
- ग्रामीण प्रशासन का महत्व बताएं?
गृह कार्य
पटवारी को और किन- किन नामों से जाना जाता है लिखिए?
पाठ योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- समानता पाठ योजना | समानता लेसन प्लान | Equality lesson plan
- समानता के लिए संघर्ष पाठ योजना | समानता के लिए संघर्ष लेसन प्लान
- सरकार पाठ योजना | सरकार लेसन प्लान | Government lesson plan in Hindi
- केंद्र सरकार पाठ योजना | केंद्र सरकार लेसन प्लान | Central government lesson plan in Hindi
- राज्य सरकार पाठ योजना | राज्य सरकार लेसन प्लान
- स्थानीय सरकार पाठ योजना | स्थानीय सरकार लेसन प्लान
- सरकार के प्रकार पाठ योजना | सरकार के प्रकार लेसन प्लान
- लोकतांत्रिक सरकार पाठ योजना | लोकतांत्रिक सरकार लेसन प्लान
- लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व पाठ योजना | लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व लेसन प्लान
- पंचायती राज पाठ योजना | पंचायती राज लेसन प्लान
- ग्राम सभा पाठ योजना | ग्राम सभा लेसन प्लान | Gram Sabha Lesson Plan in Hindi
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com