
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व पाठ योजना | लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व लेसन प्लान | Key Elements of Democratic Government Lesson Plan in Hindi
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व पाठ योजना
विद्यालय का नाम – अ – ब – स विद्यालय
दिनांक – 00/00/0000
कक्षा – 6
विषय – नागरिक शास्त्र
प्रकरण – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व
अवधि – 30 मिनट
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
- छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
- छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
- छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
- छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना
विशिष्ट उद्देश्य
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राओं सरकार में भागीदारी का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकारों की समस्याओं के समाधान की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकार में समानता का न्याय का विश्लेषण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताओं को अपने शब्दों में लिख सकेंगे।
शिक्षण सामग्री
चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।
पूर्व ज्ञान
विद्यार्थी लोकतांत्रिक सरकार के तत्वों के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।
प्रस्तावना के प्रश्न
छात्र अध्यापिका क्रिया |
विद्यार्थी अनुक्रिया |
हमारे देश भारत की कैसी शासन व्यवस्था है? |
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था |
लोकतांत्रिक सरकार किसे कहते हैं? |
जनता द्वारा चुनी गई सरकार को |
जनता द्वारा चुनी गई सरकार की स्वतंत्रता के अलावा और कौन सी मुख्य विशेषताएं हैं? |
भागीदारी, विवादों का समाधान, समानता एवं न्याय |
उद्देश्य कथन
आज हम लोग लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की विषय में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)
भागीदारी
लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। चुनाव में वोट देकर वे अपने प्रतिनिधि चुनते हैं।ये प्रतिनिधि ही निर्णय लेते हैं। ये प्रतिनिधि ही निर्णय लेते हैं। यह माना जाता है कि प्रतिनिधि निर्णय लेते समय लोगों की जरूरतों और मांगों को ध्यान में रखेंगे।
भागीदारी के अन्य तरीके-लोक सरकार के कार्यों में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके भी अपनी भागीदारी निभाते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनके द्वारा लोग अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं और सरकार को यह समझा सकते हैं कि उसे क्या कार्रवाई करनी चाहिए। इन तरीकों में धरने, जुलूस, हड़ताल, हस्ताक्षर अभियान आदि शामिल है। इनके जरिए जो बातें गलत है और न्याय संगत नहीं है, उन्हें सामने लाया जाता है।
विवादों का समाधान
विवाद तब उभरता है जब विभिन्न संस्कृतियों, धर्मो, क्षेत्रों और आर्थिक पृष्ठभूमि यों के लोग एक- दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते।ऐसा कभी नहीं होता है कि जब कुछ लोगों को लगता है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोग अपने बालों को खत्म करने के लिए हिंसात्मक तरीके भी अपनाते हैं जिससे अन्य लोगों में भय और असुरक्षा की भावना फैलती है। सरकार की यह जिम्मेदारी होती है, कि वह विवादों का समाधान करें। खासकर पुलिस ऐसे मौकों पर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
समानता एवं न्याय
लोकतांत्रिक सरकार में न्याय एवं समानता को एक- दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है।सरकार की समानता और न्याय की जरूरत को पहचानती है और उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान है जो समाज में अभी बराबर नहीं माने जा रहे हैं। जैसे हमारे समाज में लोग लड़कों की देखभाल लड़की से ज्यादा करते हैं। इसका मतलब है कि समाज लड़कियों को उतना महत्व नहीं देता है। में यह धारणा गलत एवं अन्याय पूर्ण है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने स्कूल और कालेजों में लड़कियों की फीस खत्म या कम करने का प्रावधान किया गया है।
श्यामपट्ट सारांश
- फुलवा खोलो जनता द्वारा चुनी गई सरकार को लोकतांत्रिक सरकार कहते हैं।
- लोकतांत्रिक सरकार के तीन प्रमुख तत्व हैं-
- भागीदारी
- विवादों का समाधान
- समानता एवं न्याय
- लोकतांत्रिक सरकार में लोग चुनाव में वोट देकर वे अपने प्रतिनिधि चुनते हैं।
- विवादों का समाधान कानूनों के आधार पर होता है।
निरीक्षण कार्य
छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
मूल्यांकन के प्रश्न
- लोकतांत्रिक सरकार के तत्व कौन- कौन से हैं?
- लोकतांत्रिक सरकार में आम आदमी अपनी भागीदारी कैसे सुनिश्चित करता है?
- भारत में सरकार को कितने वर्षों के लिए चुना जाता है?
- लोकतांत्रिक सरकार में न्याय की क्या भूमिका है?
- लोकतांत्रिक सरकार की कोई दो विशेषताएं बताएं?
गृह कार्य
किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार के प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं लिखिए?
पाठ योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- विविधता पाठ योजना | विविधता लेसन प्लान | diversity lesson plan in Hindi
- भारत में विविधता पाठ योजना | भारत में विविधता लेसन प्लान
- असमानता एवं भेदभाव पाठ योजना | असमानता एवं भेदभाव लेसन प्लान
- प्राकृतिक वनस्पति पाठ योजना | प्राकृतिक वनस्पति लेसन प्लान
- वन्य प्राणी पाठ योजना | वन्य प्राणी लेसन प्लान | wildlife lesson plan in Hindi
- समानता पाठ योजना | समानता लेसन प्लान | Equality lesson plan
- समानता के लिए संघर्ष पाठ योजना | समानता के लिए संघर्ष लेसन प्लान
- सरकार पाठ योजना | सरकार लेसन प्लान | Government lesson plan in Hindi
- केंद्र सरकार पाठ योजना | केंद्र सरकार लेसन प्लान | Central government lesson plan in Hindi
- राज्य सरकार पाठ योजना | राज्य सरकार लेसन प्लान
- स्थानीय सरकार पाठ योजना | स्थानीय सरकार लेसन प्लान
- सरकार के प्रकार पाठ योजना | सरकार के प्रकार लेसन प्लान
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com