पाठ योजना

भारत में विविधता पाठ योजना | भारत में विविधता लेसन प्लान

भारत में विविधता पाठ योजना | भारत में विविधता लेसन प्लान

भारत में विविधता पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय नागरिक शास्त्र

प्रकरण भारत में विविधता

अवधि 30 मिनट 

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में नागरिक समाज के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना पड़ विराम
  • छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
  • छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना।
  • छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत का विकास करना।
  • छात्रों में सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान कराना।

विशिष्ट उद्देश्य

  • छात्र-छात्राएं विविधता के प्रकारों को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं भारत में विविधता के महत्व को प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं भारत में विविधता में एकता की व्याख्या कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं भारत की मिली-जुली संस्कृति का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं विविधता में एकता के महत्व को अपने शब्दों में लिख सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी भारत में विविधता की सामान्य जानकारी रखते हैं।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया

विद्यार्थी अनुक्रिया

हम किस देश में निवास करते हैं?

भारत में

भारत के विभिन्न त्योहारों के नाम बताएं?

होली, ईद, दिवाली, क्रिसमस, आदि।

इस प्रकार त्योहारों को भारत के संदर्भ में क्या कहेंगे? है

भारत में विविधता

उद्देश्य कथन

आज हम लोग भारत में विविधता के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

भारत में विविधता

भारत विविधताओं का देश है। हम विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं,अलग-अलग त्योहार मनाते हैं और विभिन्न विभिन्न धर्मों में  विश्वास रखते हैं।लेकिन गहराई से सोचिए तो वास्तव में हम एक ही तरह की चीजें करते हैं केवल हमारे करने के तरीके अलग हैं।

जब लोग नई जगह में बसना शुरू करते थे तो उनके रहन-सहन में थोड़े बदलाव आ जाता है। कुछ चीजें वह नई जगह की अपना लेते थे और कुछ चीजों में पुराने ढर्रे पर ही चलते रहते हैं। इस तरह उनकी भाषा, भोजन, संगीत धर्म आदमी नए और पुराने का मिश्रण होता है।उनकी संस्कृति और नई जगह की संस्कृति में आदान-प्रदान होती है और धीरे-धीरे एक मिश्रित यानी मिली-जुली संस्कृति उभरती है।जैसे हमारे भारत देश में मुस्लिम समुदाय के लोग आए जिससे कि हिंदी भाषा में कुछ उर्दू के शब्द आ गए तथा उन्होंने हिंदी भाषा भी सीखी। ठीक इसी तरह लोग अलग-अलग तरह की भौगोलिक परिस्थितियों में किस प्रकार सामंजस्य बिठाते हैं, उससे भी विवेता उत्पन्न होती है।

विविधता में एकता

भारत की विविधता या अनेकता को उसकी ताकत का स्रोत माना जाता है। जब अंग्रेजों का भारत पर राज था तो विभिन्न धर्म, भाषा और क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने अंग्रेजो के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अलग-अलग परिवारों के लोग शामिल थे। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन किया। इकट्ठे जेल गए और अंग्रेजों का अलग अलग तरीके से विरोध किया। अंग्रेजों ने सोचा था कि वे भारत के लोगों में फूट डाल सकते थे क्योंकि उनमें बहुत विविधता आएं हैं। और इस तरह उनका राज चलता रहेगा। मगर लोगों ने दिखला दिया कि वे एक दूसरे से चाहे कितने भी भिन्न हो, अंग्रेजो के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में वे सब एक थे। भारत में सभी धर्मों के लोग आपस में प्रेम और सद्भाव के साथ रहते हैं एक दूसरे के धर्म, भाषा तथा परंपराओं का आदर करते हैं सभी को प्यार से अपनाते हैं यही भारत की सबसे विशेषता है, जो स्वयं में अद्वितीय और अनूठी है। विविधता में एकता से लोगों को समूह में कार्य करने में मदद मिलती है और उनके अंदर आत्मविश्वास एवं मनोबल बढ़ता है।

श्यामपट्ट सारांश

  • कई त्यौहार,वस्त्र एवं भाषाओं के साथ हमारा देश विविधता का देश है।
  • जब दो संस्कृतियों का मिलाप होता है तो नई संस्कृति का विकास होता है।
  • भारत की विविधता या अनेकता कौन की ताकत का स्रोत माना जाता है।
  • विविधता में एकता ही भारतीय संस्कृति की अखंडता एवं प्रभुता को बनाए रखे हुए है।

निरीक्षण कार्य

प्रधानाध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. विविधता किसे कहते हैं?
  2. भारत विविधताओं का देश है’ स्पष्ट करें।
  3. मिली-जुली संस्कृति किसे कहते हैं?
  4. विविधता में एकता को समझाएं?
  5. विविधता में एकता के महत्व को अपने शब्दों में समझाएं।

गृह कार्य

भारत मैं विविधता के 3 उदाहरण लिखकर लाएं?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!