पाठ योजना

सरकार के प्रकार पाठ योजना | सरकार के प्रकार लेसन प्लान

सरकार के प्रकार पाठ योजना | सरकार के प्रकार लेसन प्लान | Types of Government Lesson Plan in Hindi

सरकार के प्रकार पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय नागरिक शास्त्र

प्रकरण सरकार के प्रकार

अवधि 30 मिनट 

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
  • छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
  • छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
  • छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
  • छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना

विशिष्ट उद्देश्य

  1. छात्र-छात्राएं सरकार के प्रकारों को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  2. छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकार का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  3. छात्र-छात्राएं राजतंत्रीय सरकार की व्यवस्था कर सकेंगे।
  4. छात्र-छात्राएं चुनाव का विश्लेषण कर सकेंगे।
  5. छात्र-छात्राएं राजतंत्रीय तथा लोकतांत्रिक सरकार में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी सरकार के प्रकार के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया

विद्यार्थी अनुक्रिया

भारत में सरकार चुनने का अधिकार किसके पास है?

जनता को

जनता द्वारा चुनी गई सरकार को क्या कहते हैं?

लोकतांत्रिक सरकार

लोकतांत्रिक तथा राजतंत्रीय सरकार किसके प्रकार हैं?

सरकार के प्रकार

उद्देश्य कथन

आज हम लोगों सरकार के प्रकार के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

सरकार के प्रकार

सरकार को निर्णय लेने और कानूनों का पालन करवाने यानी उन्हें बाध्य बनाने की शक्ति कौन देता है? इस प्रश्न का उत्तर इस बात पर निर्भर करता है कि उस देश में कैसी सरकार है।

लोकतंत्र में तो लोग ही सरकार को यह शक्ति देते हैं। लोग ऐसा चुनाव के माध्यम से करते हैं। वे अपनी पसंद के नेता को वोट देकर चुनते हैं। एक बार चुन लिए जाने के बाद यही लोग सरकार बनाते हैं। लोकतंत्र में सरकार को अपने निर्णय हो एवं उठाए गए कदमों का आधार बताना होता है और सफाई देनी होती है। लोकतंत्र लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए शासन है। इसलिए जनता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद ही शासन होती है मणिराम लोकतंत्र का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण जनता की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रगति है।

दूसरी प्रकार की सरकार है जिसे राजतंत्रीयसरकार कहते हैं। इसमें राजा या रानी के पास निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति होती है। राजा के पास सलाहकारों का एक छोटा सा समूह होता है जिससे वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। अंतिम निर्णय लेने की शक्ति उसी के पास रहती है। लोकतंत्र के समान राजतंत्र में राजा या रानी को अपने निर्णय के आधार नहीं बताने पड़ते और ना ही अपने निर्णय की सफाई देनी पड़ती है। पुनः यदि राजा निर्धारित करना होता है तो राजा का पुत्र और यदि कई पुत्र हैं तो जो सबसे बड़ा पुत्र होता है वह राजा बनता है। राजतंत्रीय सरकार में राजा के चुनाव में जनता की कोई भागीदारी नहीं होती है।

श्यामपट्ट सारांश

  • सरकार दो प्रकार की होती है-
  1. लोकतांत्रिक सरकार
  2. राजतंत्रीय सरकार
  • चुनाव के माध्यम से चुनी गई सरकार को लोकतांत्रिक सरकार कहते हैं।
  • राजतंत्रीय सरकार में राजा का निर्णय उच्च माना जाता है।
  • लोकतंत्र में लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए शासन है।

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. सरदार के प्रकारों के नाम बताएं?
  2. लोकतांत्रिक सरकार किसे कहते हैं?
  3. राजतंत्रीय सरकार किसे कहते हैं?
  4. लोकतांत्रिक सरकार की कोई दो विशेषताएं बताएं?
  5. लोकतांत्रिक सरकार तथा राज- तंत्रीय सरकार में अंतर बताएं?

गृह कार्य

लोकतांत्रिक सरकार वाले 8 देशों के नाम लिखिए?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!