
लोकतांत्रिक सरकार पाठ योजना | लोकतांत्रिक सरकार लेसन प्लान | Democratic Government Lesson Plan in Hindi
लोकतांत्रिक सरकार पाठ योजना
विद्यालय का नाम – अ – ब – स विद्यालय
दिनांक – 00/00/0000
कक्षा – 6
विषय – नागरिक शास्त्र
प्रकरण – लोकतांत्रिक सरकार
अवधि – 30 मिनट
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
- छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
- छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
- छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
- छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना
विशिष्ट उद्देश्य
- छात्र-छात्राएं लोकतंत्र को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकार को प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक देशों का विश्लेषण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं चुनाव की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएं अपने शब्दों में लिख सकेंगे।
शिक्षण सामग्री
चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।
पूर्व ज्ञान
विद्यार्थी लोकतांत्रिक सरकार के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।
प्रस्तावना के प्रश्न
छात्र अध्यापिका क्रिया |
विद्यार्थी अनुक्रिया |
हम किस देश में रहते हैं? |
भारत देश में |
भारत में सरकार चुनने का अधिकार किसके पास है? |
जनता को |
जनता द्वारा चुनी गई सरकार को क्या कहते हैं? |
लोकतांत्रिक सरकार |
उद्देश्य कथन
आज हम लोग लोकतांत्रिक सरकार के विषय में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)
लोकतांत्रिक सरकार
भारत एक लोकतंत्र है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को पाने के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी है। संसार में और भी कई देश है जहां लोगों ने लोकतंत्र लाने के लिए संघर्ष किए हैं। ऊपर बताया जा चुका है कि लोकतंत्र के मुख्य बात यह है कि लोगों के पास अपने नेता को चुनने की शक्ति होती है। इसलिए एक अर्थ में लोकतंत्र लोगों का ही शासन होता है। लोकतंत्र में मूलभूत विचार यह है कि लोग नियमों को बनाने में भागीदार बनकर खुद ही शासन करें। आज के समय में लोकतांत्रिक सरकार को प्रायः प्रतिनिधि लोकतंत्र कहते हैं। प्रतिनिधि लोकतंत्र में लोग सीधे भाग नहीं लेते हैं,बल्कि चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं। यह प्रतिनिधि मिलकर सारी जनता के लिए निर्णय लेते हैं। आजकलकोई भी सरकार अपने आपको तब तक लोकतांत्रिक नहीं कर सकती जब तक वह देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार न दे।
लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएं
- लोकतंत्र में आम लोगों की भलाई का मनोरथ रखता है।
- यह समानता के सिद्धांत पर आधारित है।
- स्वतंत्रता मानव विकास के लिए आवश्यक है।
- लोगों को राजनीतिक शिक्षा मिलती है।
- विद्रोह या क्रांति की कोई संभावना नहीं होती है।
- जिम्मेदार सरकार
- मजबूत और कुशल शासन
- उदारवादी सरकार
- देशभक्ति की भावना का विकास
- नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रताओं की सुरक्षा
- भरातरी की भावना
- कानूनों का अधिक पालन
- यह राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करता है।
श्यामपट्ट सारांश
- भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
- 18 साल के उम्र के लोग चुनाव में भाग ले सकते हैं।
- लोकतंत्र में लोगों का, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए शासन है।
- लोकतंत्र समानता के सिद्धांत पर आधारित है।
- लोकतांत्रिक सरकार में आम आदमी को राजनीति की शिक्षा प्राप्त होती है।
- लोकतंत्र में देशभक्ति की भावना का विकास होता है।
निरीक्षण कार्य
छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
मूल्यांकन के प्रश्न
- लोकतंत्र किसे कहते हैं?
- किन्ही दो लोकतांत्रिक देशों के नाम बताएं?
- चुनाव किसे कहते हैं?
- कितने वर्ष की उम्र से बोर्ड दिया जा सकता है?
- लोकतांत्रिक सरकार की कोई दो विशेषताएं बताएं?
गृह कार्य
लोकतांत्रिक सरकार की पांच विशेषताएं लिखिए?
पाठ योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- विविधता पाठ योजना | विविधता लेसन प्लान | diversity lesson plan in Hindi
- भारत में विविधता पाठ योजना | भारत में विविधता लेसन प्लान
- असमानता एवं भेदभाव पाठ योजना | असमानता एवं भेदभाव लेसन प्लान
- प्राकृतिक वनस्पति पाठ योजना | प्राकृतिक वनस्पति लेसन प्लान
- वन्य प्राणी पाठ योजना | वन्य प्राणी लेसन प्लान | wildlife lesson plan in Hindi
- समानता पाठ योजना | समानता लेसन प्लान | Equality lesson plan
- समानता के लिए संघर्ष पाठ योजना | समानता के लिए संघर्ष लेसन प्लान
- सरकार पाठ योजना | सरकार लेसन प्लान | Government lesson plan in Hindi
- केंद्र सरकार पाठ योजना | केंद्र सरकार लेसन प्लान | Central government lesson plan in Hindi
- राज्य सरकार पाठ योजना | राज्य सरकार लेसन प्लान
- स्थानीय सरकार पाठ योजना | स्थानीय सरकार लेसन प्लान
- सरकार के प्रकार पाठ योजना | सरकार के प्रकार लेसन प्लान
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com