
हमारा देश भारत पाठ योजना | हमारा देश भारत लेसन प्लान
हमारा देश भारत पाठ योजना
विद्यालय का नाम – अ – ब – स विद्यालय
दिनांक – 00/00/0000
कक्षा – 6
विषय – भूगोल
प्रकरण – हमारा देश भारत
अवधि – 30 मिनट
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में भूगोल के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के भौगोलिक एवं सामाजिक पर्यावरण को समझने योग्य बनाना।
- छात्रों में प्राथमिक स्तर पर प्राप्त ज्ञान को सुव्यवस्थित करना।
- छात्रों में भौगोलिक नागरिकता के गुणों का विकास करना।
- छात्रों में भारत की प्राकृतिक परिस्थितियों का ज्ञान कराना।
विशिष्ट उद्देश्य
- छात्र-छात्राएं भारत देश को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं भारत की स्थिति का प्रत्यभिज्ञान कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं भारत के पड़ोसी देशों की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं भारत के क्षेत्रफल का विश्लेषण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं मानचित्र में भारत की स्थिति को प्रदर्शित कर सकेंगे।
शिक्षण सामग्री
चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।
पूर्व ज्ञान
विद्यार्थी भारत के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।
प्रस्तावना के प्रश्न
छात्र अध्यापिका क्रिया |
विद्यार्थी अनुक्रिया |
विश्व में महाद्वीपों की संख्या कितनी है? |
सात |
सातों महाद्वीप में सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है? |
एशिया महाद्वीप |
एशिया महाद्वीप के किस देश में ताजमहल स्थित है? |
भारत |
उद्देश्य कथन
आज हम लोग हमारे देश भारत के विषय में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण ( शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)
भारत की स्थिति एवं विस्तार
भारत का क्षेत्रफल 23 .8 लाख वर्ग किलोमीटर है। उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3.200 किलोमीटर है तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2900 किलोमीटर तक है। भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। कर्क रेखा,(23 अंश 30, उ0) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8 अंश 4’30 से 37 अंश 6’30 अक्षांशों के बीच है। पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68 अंश 7’ पूर्व तथा 97 अंश 25’ पूर्वी देशांतर के बीच है। 82अंश 30’ पूर्वी देशांतर के स्थानीय समय को भारत का मानक समय माना गया है।
भारत के 7 पड़ोसी देश स्थल सीमा से जुड़े हैं ये- पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार है। दक्षिण में समुद्र में स्थित दो द्वीप श्रीलंका तथा मालद्वीव हमारे पड़ोसी देश हैं। प्रशासनिक रूप से देश को 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है।
भारत का भौतिक विभाजन
भारत में पाई जाने वाली भौतिक आकृतियां विभिन्न प्रकार की हैं; जैसे-पर्वत, पठार, मैदान, तट तथा द्वीप समूह।
- हिमालय पर्वत इसे तीन मुख्य समान्नतर श्रृंखलाओं में बांटा जाता है। सबसे उत्तर में स्थित श्रृंखला को वृहत हिमालय या हिमाद्री कहते हैं। इसी श्रृंखला में विश्व की सबसे ऊंची शिखर है। मध्य हिमालय या हिमाचल, हिमाद्री के दक्षिण में स्थित है। बहुत से लोकप्रिय पहाड़ी स्थान यहां है। शिवालिक सबसे दक्षिण में स्थित श्रृंखला है।
- हिमालय के दक्षिण में भारत का उत्तरी मैदान स्थित है। यह मैदान समतल तथा सपाट है। यह मैदान सिंधु गंगा, ब्रह्मापुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं।
- भारत के पश्चिमी भाग में भारतीय महा मरुस्थल स्थित है। यह शुष्क, गर्म तथा रेतीला स्थल है। यहां बनस्पति की मात्रा बहुत कम है।
- उत्तरी मैदानों के दक्षिण में प्रायद्वीपीप पठार स्थित है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। इसका धरातल काफी ऊंचा-नीचा है। इस क्षेत्र में बहुत सी पहाड़ी श्रृंखला में तथा घाटियां स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है, जो विश्व की सबसे पुरानी श्रृंखला है।
- पश्चिमी घाट के पश्चिम में तथा पूर्वी घाट के पूर्व में तटीय मैदान स्थित है। पश्चिम तटीय मैदान काफी सकरे हैं। पूर्वी तटीय मैदान अपेक्षाकृत चौंडें हैं।
श्यामपट्ट सारांश
- भारत का क्षेत्रफल 23.8 लाख वर्ग किलोमीटर है।
- कर्क रेखा (23 अंश 30’ उत्तर) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।
- भारत के 9 पड़ोसी देश हैं जिनमें से सात स्थलीय सीमाए द्वारा जोड़ी है।
- भारत में 28 राज्य 8 केंद्र शासित प्रदेश है।
- अरावली श्रृंखला सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है विश्व की।
- बंगाल की खाड़ी में सुंदरबन का डेल्टा है।
निरीक्षण कार्य
छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
मूल्यांकन के प्रश्न
- भारत का क्षेत्रफल कितना है?
- भारत के 3 पड़ोसी राज्यों के नाम बताएं?
- भारत के मध्य से कौन सी मुख्य रेखा गुजरती है?
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में किस स्थान पर है?
- भारत की 2 प्रमुख नदियों के नाम बताएं?
गृह कार्य
भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उसके नाम लिखिए?
पाठ योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- सौरमंडल पाठ योजना | सौरमंडल लेसन प्लान | solar system lesson plan in Hindi
- ग्रह पाठ योजना | ग्रह लेसन प्लान | planetary lesson plan in Hindi
- पृथ्वी पाठ योजना | पृथ्वी लेसन प्लान | earth lesson plan in Hindi
- पृथ्वी की गतियॉ पाठ योजना | पृथ्वी की गतियॉ लेसन प्लान | Motions of Earth Lesson Plan in Hindi
- मानचित्र पाठ योजना | मानचित्र लेसन प्लान | map lesson plan in Hindi
- पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल पाठ योजना | पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल लेसन प्लान
- भूमंडल पाठ योजना | भूमंडल लेसन प्लान
- जलमंडल पाठ योजना | जलमंडल लेसन प्लान | hydrosphere lesson plan in Hindi
- वायुमंडल पाठ योजना | वायुमंडल लेसन प्लान | Atmosphere Lesson Plan in Hindi
- जीवमंडल पाठ योजना | जीवमंडल लेसन प्लान | biosphere lesson plan in Hindi
- पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप पाठ योजना | पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप लेसन प्लान
- पर्वत पाठ योजना | पर्वत लेसन प्लान | mountain lesson plan in Hindi
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com