पाठ योजना

मौसम एवं ऋतुएँ पाठ योजना | मौसम एवं ऋतुएँ लेसन प्लान | Weather and Seasons Lesson Plan in Hindi

मौसम एवं ऋतुएँ पाठ योजना | मौसम एवं ऋतुएँ लेसन प्लान | Weather and Seasons Lesson Plan in Hindi

मौसम एवं ऋतुऐं पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय भूगोल

प्रकरण मौसम एवं ऋतुऐं

अवधि 30 मिनट 

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में भूगोल के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के भौगोलिक एवं सामाजिक पर्यावरण को समझने योग्य बनाना।
  • छात्रों में प्राथमिक स्तर पर प्राप्त ज्ञान को सुव्यवस्थित करना।
  • छात्रों में भौगोलिक नागरिकता के गुणों का विकास करना।
  • छात्रों में भारत की प्राकृतिक परिस्थितियों का ज्ञान कराना।

विशिष्ट उद्देश्य

  1. छात्र-छात्राएं मौसम को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  2. छात्र-छात्राएं ऋतु का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  3. छात्र-छात्राएं ऋतुओं के प्रकार की व्याख्या कर सकेंगे।
  4. छात्र-छात्राएं वर्षा ऋतु की विशेषताओं का वर्णन कर सकेंगे।
  5. छात्र-छात्राएं सर्दी तथा गर्मी ऋतु में अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी सर्दी, गर्मी, बरसात आदि  ऋतुओं के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया

विद्यार्थी अनुक्रिया

हम गर्म कपड़े कब पहनते हैं?

सर्दियों में

सर्दियों के विपरीत हम सूती कपड़े कब पहनते है?

गर्मी में

सर्दी तथा गर्मी को हम क्या कहते हैं?

ऋतुऐं

उद्देश्य कथन

आज हम लोग मौसम एवं ऋतुओं के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

मौसम एवं ऋतु

मौसम वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन है। इसमें तापमान, वर्षा तथा सूर्य का विकिरण इत्यादि शामिल है। उदाहरण के लिए मौसम काफी गर्म या कभी ठंडा होता है, कभी-कभी आसमान में बादल छा जाते हैं, तो कभी वर्षा होती है।

ऋतु 1 वर्ष से छोटा कालखंड है जिसमें मौसम की दशाएं एक खास प्रकार की होती है। यह कालखंड 1 वर्ष को कई भागों में विभाजित करता है जिनके दौरान पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा के परिणाम स्वरूप दिन की अवधि, तापमान, वर्षा, आर्द्रता इत्यादि मौसमी दशाएं एक चक्रीय रूप में बदलती है।

भारत देश में छह ऋतुऐं हैं-

  1. वसंत (मार्च से अप्रैल)
  2. ग्रीष्म (मई से जून)
  3. वर्षा (जुलाई से सितंबर)
  4. शरद (अक्टूबर से नवंबर)
  5. हेमंत (दिसंबर से 15 जनवरी)
  6. शिशिर (16 जनवरी से फरवरी)
भारत की प्रमुख ऋतुऐं

सामान्यता: भारत में चार प्रमुख ऋतुऐं हैं- सर्दी, गर्मी, वर्षा, शरद

  1. सर्दी या शीत ऋतु (सितंबर से फरवरी)- इस समय सूर्य की स्थिति दक्षिणायन हो जाती है। अतः उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत का तापमान कम हो जाता है।
  2. गर्मी (मार्च से मई)- सूर्य के उत्तरायण में होने से सारे भारत में तापमान बढ़ जाता है। इस ऋतु में उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में दिन के समय तेज गर्म एवं शुष्क हवाएं चलती हैं। जो ‘लू’ के नाम से प्रसिद्ध है।
  3. वर्षा ऋतु या दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर)- इसमें वातावरण का तापमान तथा आर्द्रता प्रायः उच्च रखते हैं। इसे ऋतुओं की रानी भी कहा जाता है।
  4. शरद ऋतु या लौटता मानसून (अक्टूबर और नवंबर)- यह उष्ण बरसाती मौसम से शुष्क शीत मौसम के मध्य संक्रमण का काल है। यह वह समय है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटता है इसलिए इसे लौटता मानसून भी कहते हैं।

श्यामपट्ट सारांश

  • मौसम वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन है।
  • ऋतु 1 वर्ष से छोटा कालखंड है जिसमें मौसम की दशाएं एक खास प्रकार की होती है।
  • सामान्यतः भारत में चार प्रमुख ऋतुऐं हैं-
  1. शीत ऋतु (दिसंबर से फरवरी)
  2. ग्रीष्म ऋतु (मार्च से मई)
  3. वर्षा ऋतु (जून से सितंबर)
  4. शरद ऋतु (अक्टूबर और नवंबर)

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. मौसम किसे कहते हैं?
  2. ऋतु किसे कहते हैं?
  3. ऋतुऐं कितने प्रकार की हैं?
  4. वर्षा ऋतु की दो विशेषताएं बताएं?
  5. सर्दी तथा ग्रीष्म ऋतु में अंतर बताएं?

गृह कार्य

शरद ऋतु की विशेषताएं लिखिए?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!