पाठ योजना

वायुमंडल पाठ योजना | वायुमंडल लेसन प्लान | Atmosphere Lesson Plan in Hindi

वायुमंडल पाठ योजना | वायुमंडल लेसन प्लान | Atmosphere Lesson Plan in Hindi

वायुमंडल पाठ योजना

विद्यालय का नाम अ – ब – स विद्यालय

दिनांक 00/00/0000

कक्षा 6

विषय भूगोल

प्रकरण वायुमंडल

अवधि 30 मिनट

सामान्य उद्देश्य

  • छात्रों में भूगोल के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
  • छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के भौगोलिक एवं सामाजिक पर्यावरण को समझने योग्य बनाना।
  • छात्रों में प्राथमिक स्तर पर प्राप्त ज्ञान को सुव्यवस्थित करना।
  • छात्रों में भौगोलिक नागरिकता के गुणों का विकास करना।
  • छात्रों में भारत की प्राकृतिक परिस्थितियों का ज्ञान कराना।

विशिष्ट उद्देश्य

  • छात्र-छात्राएं वायुमंडल को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वायुमंडल के विभिन्न परतों का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं वायुमंडल की विभिन्न गैसौं का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं छोभ मंडल की विशेषताओं की व्याख्या कर सकेंगे।
  • छात्र-छात्राएं समताप मंडल तथा आयनमंडल के बीच अंतर कर सकेंगे।

शिक्षण सामग्री

चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।

पूर्व ज्ञान

विद्यार्थी वायुमंडल के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।

प्रस्तावना के प्रश्न

छात्र अध्यापिका क्रिया विद्यार्थी अनुक्रिया
सौरमंडल में तृतीय स्थान पर स्थित ग्रह का नाम क्या है? पृथ्वी पर
पृथ्वी पर जीवन होने के क्या कारण हैं? जल, भूमि तथा हवा
वायु के आवरण को क्या कहते हैं? वायुमंडल

उद्देश्य कथन

आज हम लोग वायुमंडल के विषय में अध्ययन करेंगे।

प्रस्तुतीकरण ( शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)

वायुमंडल

हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से गिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है। वायु की यह पतली परत इस ग्रह का महत्वपूर्ण एवं अटूट भाग है। वायुमंडल मुख्यतः ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन का बना है जो कि साफ तथा शुष्क हवा का 99% भाग है। आयतन के अनुसार नाइट्रोजन 78 प्रतिशत, ऑक्सीजन 21 प्रतिशत, तथा दूसरी गैसें, जैसे-कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन इत्यादि की मात्रा 1 प्रतिशत है। ऑक्सीजन सांस लेने के लिए आवश्यक है, जबकि नाइट्रोजन प्राणियों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। कार्बन डाइऑक्साइड यद्यपि बहुत कम मात्रा में है, लेकिन यह पृथ्वी के द्वारा छोड़ी गई ऊष्मा को अवशोषित करती है, जिससे पृथ्वी गर्म रहती है। यह पौधों की वृद्धि के लिए भी आवश्यक है।

वायुमंडलीय परतें

वायुमंडल 1600 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। वायुमंडल को उसके घटकों, तापमान तथा अन्य के आधार पर 5 परतों में बांटा जाता है।

  1. क्षोभमंडल यह जैव मंडली परिस्थितिकी तंत्र के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मौसम संबंधी सारी घटनाएं इसी में घटित होती है। प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर वायु का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की औसत दर से घटता है। जलवाष्प, धूल कणों का अधिकांश भाग इसी में मिलता है।

. समताप मंडल इसका विस्तार 8 या 18 किलोमीटर से 50 किलोमीटर तक होता है। इसमें ओजोन परत (15 से 35 किलोमीटर) पाए जाने के कारण इसे ओजोन मंडल भी कहते हैं। यह सौर्यिक विकिरण की हानिकारण पराबैगनी किरणों को सोख लेती है तथा उन्हें भूतल तक नहीं पहुंचने देती है। इस मंडल में प्रारंभ में तापमान स्थित रहता है तथा 20 किलोमीटर के बाद बढ़ने लगता है।

. मध्य मंडल इसका विस्तार 50 – 55 किलोमीटर से 80 किलोमीटर तक है। इस मंडल में तापमान उचाई के साथ घटता जाता है तथा लगभग 100 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है, जोकि वायुमंडल का न्यूनतम तापमान है। इसके ऊपरी भाग के बाद पुनः ताप में वृद्धि होती है।

. आयन मंडल इस मंडल में ऊंचाई के साथ ताप में तेजी से वृद्धि होती है। इसमें विद्युत आवेशित कणों की अधिकता होती है जिन्हें आयन कहा जाता है। इसी कारण इसे आए मंडल कहा जाता है।

. बाह्य मंडल इसे वायुमंडल का सीमांत क्षेत्र कहा जाता है। इस मंडल में वायु विरल होती है। यहां गैसों का घनत्व बहुत कम पाया जाता है, यहां हाइड्रोजन और हीलियम गैसों की प्रधानता है।

श्यामपट्ट सारांश

  • हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से गिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है।
  • वायुमंडल 1600 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है।
  • वायुमंडल 5 परतों में बटा हुआ है-
  1. क्षोभमंडल (0 से 8/18 किलोमीटर)
  2. समताप मंडल (8 या 18 किलोमीटर से 50 किलोमीटर)
  3. मध्य मंडल (50 से 80 किलोमीटर)
  4. आयन मंडल (80 से 640 किलोमीटर)
  5. बाह्य मंडल (640 किलोमीटर से ऊपर)

निरीक्षण कार्य

छात्र अध्यापिका छात्रों सेश्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

मूल्यांकन के प्रश्न

  1. वायुमंडल किसे कहते हैं?
  2. वायुमंडल में कितनी परतें है?
  3. वायु मंडल की दो मुख्य गैसों के नाम बताएं?
  4. क्षोभमंडल की विशेषताएं बताएं?
  5. क्षोभमंडल तथा समताप मंडल में कोई एक अंतर बताएं?

गृह कार्य

आयन मंडल की विशेषताएं लिखें?

पाठ योजनामहत्वपूर्ण लिंक

Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!