केंद्र सरकार पाठ योजना | केंद्र सरकार लेसन प्लान | Central government lesson plan in Hindi
केंद्र सरकार पाठ योजना
विद्यालय का नाम – अ – ब – स विद्यालय
दिनांक – 00/00/0000
कक्षा – 6
विषय – नागरिक शास्त्र
प्रकरण – केंद्र सरकार
अवधि – 30 मिनट
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में नागरिक शास्त्र के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- नागरिक शास्त्र के माध्यम से छात्रों की मानसिक शक्ति का विकास करना।
- छात्रों में नागरिकता के गुणों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
- छात्रों में देश प्रेम तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना ।
- छात्रों के वर्तमान राजनीतिक मानोवृत्त तथा सामाजिक मनोवृत्ति का विकास करना।
- छात्रों मेरा सामाजिक तथा राष्ट्रीय समस्या का ज्ञान करना
विशिष्ट उद्देश्य
- छात्र-छात्राएं केंद्र सरकार को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं सरकार के इस तरह का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं केंद्र सरकार के अंगों की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र छात्रा केंद्र सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं कार्यपालिका तथा न्यायपालिका में अंतर कर सकेंगे।
शिक्षण सामग्री
चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।
पूर्व ज्ञान
विद्यार्थी केंद्र सरकार के विषय में सामान्य जानकारी रखते होंगे।
प्रस्तावना के प्रश्न
छात्र अध्यापिका क्रिया | विद्यार्थी अनुक्रिया |
हम किस देश में रहते हैं? | भारत |
भारत का प्रधानमंत्री कौन है? | नरेंद्र मोदी जी |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं? | केंद्र सरकार |
उद्देश्य कथन
आज हम लोग केंद्र सरकार के विषय में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण (शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)
केंद्र सरकार
सरकार अलग-अलग स्तरों पर काम करती है-स्थानीय स्तर पर, राज्य की स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर। किसी भी देश में संपूर्ण देश के लिए जिस सरकार के द्वारा नियम और कानून का निर्माण किया जाता है, उसे उस देश की केंद्र सरकार कहा जाता है। भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केंद्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 28 राज्यों तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, कि नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है।
भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता,आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हर एक राज्य सरकार तीन अंगों कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका के अंतर्गत काम करती है।
सरकार के अंग
- व्यवस्थापिका-व्यवस्थापिका संसद को कहते हैं जिसके दो सदन हैं- उच्च सदन राज्यसभा और निम्न सदन लोकसभा। राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं जबकि लोकसभा में 552। राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव, अप्रत्यक्ष विधि से 6 वर्षों के लिए होता है,जबकि लोकसभा के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष विधि से 5 वर्षों की अवधि के लिए।
- कार्यपालिका-कार्यपालिका के तीन अंग हैं-राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और मंत्रिमंडल मंत्रिमंडल का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है। कार्यपालिका व्यवस्थापिका से नीचे होता है।
- न्यायपालिका-भारत की स्वतंत्र न्यायपालिका का शेर से सर्वोच्च न्यायालय है, इसका प्रमुख प्रधान न्यायधीश होता है। सर्वोच्च न्यायालय को अपने नए मामलों तथा उच्च न्यायालयों के विवादों, दोनों को देखने का अधिकार है। भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं, जिनके अधिकार और उत्तरदायित्व सर्वोच्च न्यायालय की अपेक्षा सीमित है। न्यायपालिका और व्यवस्थापिका के परस्पर मतभेद या विवाद का 16 राष्ट्रपति करता है।
श्यामपट्ट सारांश
- भारत सरकार जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार बनाम तौर से केंद्र सरकार के नाम से जाना जाता है।
- संघ व राज्य सरकार तीन अंगों कार्यपालिका,विधायिका और न्यायपालिका के अंतर्गत काम करती है।
- व्यवस्थापिका (विधायिका) संसद को कहते हैं।
- न्यायपालिका का शीर्ष सर्वोच्च न्यायालय है।
निरीक्षण कार्य
छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देंगे और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।
मूल्यांकन के प्रश्न
- केंद्र सरकार किसे कहते हैं?
- सरकार के कितने स्तर हैं?
- केंद्र सरकार के कितने अंग हैं?
- व्यवस्थापिका का कार्य क्या है
- कार्यपालिका तथा न्यायपालिका में अंतर बताएं?
गृह कार्य
नेपाली काका सिरसा सर्वोच्च न्यायालय को क्यों करते हैं लिखिए?
पाठ योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- विविधता पाठ योजना | विविधता लेसन प्लान | diversity lesson plan in Hindi
- भारत में विविधता पाठ योजना | भारत में विविधता लेसन प्लान
- असमानता एवं भेदभाव पाठ योजना | असमानता एवं भेदभाव लेसन प्लान
- प्राकृतिक वनस्पति पाठ योजना | प्राकृतिक वनस्पति लेसन प्लान
- वन्य प्राणी पाठ योजना | वन्य प्राणी लेसन प्लान | wildlife lesson plan in Hindi
- समानता पाठ योजना | समानता लेसन प्लान | Equality lesson plan
- समानता के लिए संघर्ष पाठ योजना | समानता के लिए संघर्ष लेसन प्लान
- सरकार पाठ योजना | सरकार लेसन प्लान | Government lesson plan in Hindi
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com