निगमीय प्रबंधन

प्रशासन, प्रबन्ध एवं संगठन में अन्तर | Distinction Between Administration, Management and Organisation in Hindi

प्रशासन, प्रबन्ध एवं संगठन में अन्तर | Distinction Between Administration, Management and Organisation in Hindi

प्रशासन, प्रबन्ध तथा संगठन में अन्तर

(Distinction Between Administration, Management and Organisation)

व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रशासन तथा प्रबन्ध में कोई अन्तर नहीं है परन्तु यह मानते हुए कि किसी संगठन में प्रशासन का कार्य नीतियाँ निर्धारित करना है तथा किसी संगठन में प्रबन्ध का कार्य निर्धारित नीतियों को कार्यान्वित करना है। प्रशासन, प्रबन्ध तथा संगठन में निम्न प्रकार से अन्तर किया जा सकता है –

क्रम संख्याअन्तर का आधार

प्रशासन

प्रबंध

संगठन

1. नीति (Policy)

यह संगठन की नीतियों तथा उद्देश्य के निर्धारण का कार्य करता है

यह प्रशासन द्वारा निर्धारित नीतियों के क्रियान्वयन का कार्य करता है।

यह प्रबंधक द्वारा नीतियों के क्रियान्वयन के लिए प्रयोग किया जाने वाला तंत्र है।

2. अवधारणाएं (Concepts)

यह सैद्धांतिक अवधारणाओं (Conceptual) को महत्व देता है।

यह सैद्धांतिक तथा मानवीय अवधारणाओं को महत्व देता है।

यह वैधानिक (Legal) तथा तकनीकी (Technical) अवधारणाओं को महत्व देता है।

3. कार्य निष्पादन (Work Performance)

प्रशासकीय कार्यों का निष्पादन उच्च स्तरीय व्यक्तियों द्वारा किया जाता है।

विभिन्न विभागों में प्रबंधकीय कार्यों का निष्पादन मध्य स्तरीय पेशेवर प्रबंधकों द्वारा किया जाता है।

संगठन संरचना का निर्माण प्रशासन तथा प्रबंध आपसी सहयोग से करते हैं।

4. अधिकार और उत्तरदायित्व (Authority and Liability)

यह अधिकार एवं शक्तियों का उद्गम स्थल है।

यह अधिकार एवं शक्तियां लागू करने वाली संस्था है।

इससे संपूर्ण संगठन में अधिकार एवं दायित्व प्रभावित होते हैं।

5. सीमाएं/क्षेत्र (Limitations/Scope)

यह वाह्य एवं नीति संबंधी सीमाओं के अधीन करते हैं।

यह प्रशासकीय सीमाओं के अधीन कार्य करते हैं।

यह प्रशासकीय, प्रबंधकीय एवं तकनीकी सीमाओं के अधीन कार्य करता है।

6. उत्तरदायित्व (Responsibility)

यह उपक्रम के स्वामियों के प्रति उत्तरदाई होता है।

यह प्रशासन के प्रति उत्तरदाई होता है।

यह प्रशासन एवं प्रबंध में समन्वय स्थापित करता है।

7. मस्तिष्क/आत्मा/शरीर (Mind/Soul/Body)

यह संस्था का मस्तिष्क है।

यह संस्था की आत्मा है।

यह संस्था का शरीर है।

8. प्रभावित करने वाले घटक (Factors Affecting)

प्रशासन बाहरी घटकों द्वारा प्रभावित होता है।

प्रबंध मानव शक्ति द्वारा प्रभावित होता है।

संगठन प्रबंध का सहयोगी तंत्र होने के नाते उससे प्रभावित होता है।

9. निर्धारणात्मक/

कार्यकारिणी/प्रभावी तंत्र (Determinative/

Executive/Effective Technique)

प्रशासन एवं निर्धारणात्मक (Determinative) कार्य है।

प्रबंध एक कार्यकारिणी (Executive) कार्य है।

संगठन इन क्षेत्रों के लिए प्रभावी तंत्र (Effective Machinery) का कार्य करता है।

10. समन्वय (Co-ordination)

प्रशासन नीतियों के निर्माण द्वारा वित्त, उत्पादन एवं वितरण में समन्वय स्थापित करता है।

प्रबंध नीतियों के क्रियान्वयन के लिए किए जाने वाले कार्यों में समन्वय स्थापित करता है।

संगठन कर्तव्यों अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों को परिभाषित कर तथा कार्य निष्पादन के लिए बनाए गए विभिन्न पदों के मध्य पारस्परिक संबंधों की स्थापना में समन्वय स्थापित करता है।

11. नियंत्रण (Control)

प्रशासन किसी संस्था पर संपूर्ण नियंत्रण स्थापित करता है।

प्रबंध कार्य निष्पादन के लिए निर्धारित लक्ष्यों के विरोध में विरुद्ध निष्पादकों का मूल्यांकन कर नियंत्रण स्थापित करता है।

संगठन नियंत्रण को प्रभावी बनाता है।

12. निर्देशन (Direction)

प्रशासन नीति निर्धारण द्वारा निर्देशन करता है।

प्रबंध है यह देखता है कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं।

संगठन प्रशासन एवं प्रबंध के निर्देशन संबंधी कार्यों को सुगम एवं प्रभावी बनाता है।

13. क्षेत्र (Scope)

प्रशासन का क्षेत्र सबसे अधिक व्यापक है।

प्रबंध का क्षेत्र प्रशासन की तुलना में कम व्यापक है।

संगठन का क्षेत्र सीमित एवं संकुचित है।

14. महत्त्व (Importance)

प्रशासन संस्था की आत्मा है।

प्रबंध संस्था का मस्तिष्क है।

संगठन संस्था का शरीर है।

निगमीय प्रबंधन – महत्वपूर्ण लिंक

 Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com

About the author

Pankaja Singh

Leave a Comment

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
close button
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
error: Content is protected !!