
मैदान पाठ योजना | मैदान लेसन प्लान | field lesson plan in Hindi
मैदान पाठ योजना
विद्यालय का नाम – अ – ब – स विद्यालय
दिनांक – 00/00/0000
कक्षा – 6
विषय – भूगोल
प्रकरण – मैदान
अवधि – 30 मिनट
सामान्य उद्देश्य
- छात्रों में भूगोल के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के भौगोलिक एवं सामाजिक पर्यावरण को समझने योग्य बनाना।
- छात्रों में प्राथमिक स्तर पर प्राप्त ज्ञान को सुव्यवस्थित करना।
- छात्रों में भौगोलिक नागरिकता के गुणों का विकास करना।
- छात्रों में भारत की प्राकृतिक परिस्थितियों का ज्ञान कराना।
विशिष्ट उद्देश्य
- छात्र-छात्राएं मैदान को प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं मैदान की विशेषताओं का प्रत्यभिज्ञान कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं मैदान की उत्पत्ति की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र-छात्राएं अपरदन शब्द का विश्लेषण कर सकेंगे ।
- छात्र-छात्राएं मैदान के लाभ को अपने शब्दों में लिख सकेंगे।
शिक्षण सामग्री
चार्ट, चाक, डस्टर, संकेतांक एवं अन्य कक्षा उपयोगी सामग्री।
पूर्व ज्ञान
विद्यार्थी मैदान के विषय में सामान्य जानकारी रखते हैं।
प्रस्तावना के प्रश्न
छात्र अध्यापिका क्रिया |
विद्यार्थी अनुक्रिया |
हम किस देश में रहते हैं? |
भारत में |
भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? |
हाकी |
हाकी कहां खेली जाती है? |
मैदान में |
उद्देश्य कथन
आज हम लोग मैदान के विषय में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण ( शिक्षण बिंदु, छात्र अध्यापिका क्रिया, विद्यार्थी अनुक्रिया)
मैदान
मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। वे सामान्यतः माध्य समुद्री तल से 200 मीटर से अधिक ऊंचे नहीं होते हैं। कुछ मैदान काफी समतल होते हैं। कुछ उर्मिल तथा तरंगित हो सकते हैं। अधिकांश मैदान नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा बने हैं। नदिया पर्वतों की ढालों पर नीचे की ओर बहती है तथा उन्हें अपरदित कर देती हैं। वे अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती हैं। अपने साथ ढोए जाने वाले पदार्थों, जैसी- पत्थर, बालू तथा सिल्ट को घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।
सामान्यता मैदान बहुत अधिक उपजाऊ होते हैं। यहां परिवहन के साधनों का निर्माण करना आसान होता है। इसलिए यह मैदान विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले भाग होते हैं। नदियों के द्वारा बनाए गए कुछ बड़े मैदान एशिया तथा उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। एशिया में स्थित भारत में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र का मैदान तथा चीन में यांगत्से नदी का मैदान इसके प्रमुख उदाहरण है।
मैदान मनुष्यों के रहने के लिए सबसे उपयोगी क्षेत्र होते हैं। यहां की जनसंख्या बहुत अधिक होती है, क्योंकि मकानों के बनाने तथा खेती के लिए यहां समतल भूमि की प्रचुरता होती है। उपजाऊ मिट्टी के कारण यह भाग खेती के लिए काफी उपयुक्त होता है। भारत में गंगा का मैदान देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है। मैदानों में जीवन बाकी स्थल रूपों से सरल है।
श्यामपट्ट सारांश
- समतल भूमि के बड़े भागों को मैदान करते हैं।
- अपरदित पदार्थ के एक जगह जमा हो जाने की क्रिया को निक्षेपण कहते है।
- अपरदन तथा निक्षेपण की क्रिया द्वारा मैदानों का निर्माण होता है।
- मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।
- परिवहन अत्याधिक सरल होता है मैदानों में।
निरीक्षण कार्य
छात्र अध्यापिका छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखी सामग्री को अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखने का निर्देश देगी और निरीक्षण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
मूल्यांकन के प्रश्न
- मैदान किसे कहते हैं?
- मैदान की दो विशेषताएं बताइए?
- मैदान की उत्पत्ति कैसे हुई है?
- अपरदन किसे कहते हैं?
- परिवहन में मैदान की भूमिका बताएं?
गृह कार्य
मैदानों के तीन लाभ लिखें?
पाठ योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- सौरमंडल पाठ योजना | सौरमंडल लेसन प्लान | solar system lesson plan in Hindi
- ग्रह पाठ योजना | ग्रह लेसन प्लान | planetary lesson plan in Hindi
- पृथ्वी पाठ योजना | पृथ्वी लेसन प्लान | earth lesson plan in Hindi
- पृथ्वी की गतियॉ पाठ योजना | पृथ्वी की गतियॉ लेसन प्लान | Motions of Earth Lesson Plan in Hindi
- मानचित्र पाठ योजना | मानचित्र लेसन प्लान | map lesson plan in Hindi
- पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल पाठ योजना | पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल लेसन प्लान
- भूमंडल पाठ योजना | भूमंडल लेसन प्लान
- जलमंडल पाठ योजना | जलमंडल लेसन प्लान | hydrosphere lesson plan in Hindi
- वायुमंडल पाठ योजना | वायुमंडल लेसन प्लान | Atmosphere Lesson Plan in Hindi
- जीवमंडल पाठ योजना | जीवमंडल लेसन प्लान | biosphere lesson plan in Hindi
- पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप पाठ योजना | पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप लेसन प्लान
- पर्वत पाठ योजना | पर्वत लेसन प्लान | mountain lesson plan in Hindi
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com