
एम. एस. वर्ड | एम. एस. वर्ड का प्रयोग एवं दुरुपयोग | M.S. Word
एम.एस.- वर्ड (Ms-Word)
मुख्यतः माइक्रोसॉफ्ट वर्ड अत्यन्त समृद्ध एवं शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसर है। यह ऑफिस के सहायक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसकी सहायता से कार्यालयों में उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार के दस्तावेज (Documents) सरलता से तैयार हो सकते हैं।
उदाहरण- चार्ट्स, रिपोर्ट तथा टेबल तैयार करना आदि सम्मिलित है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसकी सहायता से कोई भी दस्तावेज (Documents) आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही पृष्ठ की साज-सज्जा तथा सम्पादन कार्य भी सरलता से किया जा सकता है।
वर्ड प्रोसेसिंग से अभिप्रायः वर्ड (शब्दों) की प्रोसेसिंग से है, जिसमें विभिन्न प्रकार के ऊर्नू (Letter, Reports, Book) को टाइप करके आकर्षक डिजाइन तथा प्रिन्ट कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक आधुनिक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन, अमेरिका ने विकसित किया है।
एम. एस. वर्ड का प्रयोग एवं दुरुपयोग
(Use and Abuses of M.S. Word
माइक्रोसॉफ्ट एम.एस.वर्ड वर्ममान समय में कार्यालय प्रयोग एवं अन्य प्रयोगों के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसमें अनेक प्रकार के प्रयोगों के माध्यम से उपयोगी सामग्री का निर्माण किया जाता है। इसकी सहायता से दस्तातेज, स्प्रेडशीट, डेटाबेस एवं प्रस्तुतीकरण तैयार किये जाते हैं। अनेक प्रयोगों के होते हुए भी इसमें अनेक दुरुपयोगों की सम्भावना भी बढ़ जाती इसके सफलतम प्रयोग के लिये इसके प्रयोग एवं दुरुपयोग दोनों का ज्ञान आवश्यक है। इसके प्रयोग एवं दुरुपयोग को निम्नलिखित रूप में तैयार किया जा सकता है-
-
प्रयोग (Use)-
एम.एस. वर्ड के प्रमुख प्रयोगों को निम्नलिखित रूप में स्पष्ट किया जा सकता है।
(1) इसके द्वारा कार्यालय प्रयोग हेतु अनेक प्रकार के प्रपत्र तैयार किये जा सकते हैं, जिनमें कार्यालय सम्बन्धी विवरणों को सरलापूर्वक प्रदर्शित किया जा सकता है।
(2) एम. एस. वर्ड की सहायता से एक प्रपत्र से दूसरे प्रपत्र में विषयवस्तु को कॉपी किया जा सकता है।
(3) इसके द्वारा टाइपिंग का कार्य का भी किया जाता है तथा टाइपिंग के आकार को भी आवश्यकतानुसार निश्चित किया जा सकता है।
(4) इसमें व्यू बटन के माध्यम से पाठ्य एंव प्रपत्र की स्थिति एवं गुणवत्ता को ज्ञात किया जा सकता है।
(5) कार्यालय सम्बन्धी प्रपत्रों को उनके नाम से एवं बिना नाम के भी सुरक्षित किया जा सकता है।
-
दुरुपयोग (Abuses) –
एम. एस. बर्ड के प्रमुख दुरुपयोग के रूप में उसके कार्यालय प्रपत्रों एवं डेटा शीट की किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नकल करना। इसके साथ अनेक कम्प्यूटर कार्य करने वाले व्यक्तियों द्वारा उसमें थोड़ा-सा परिवर्तन करके उसे अपना स्वरूप प्रदान किया जाता है। द्वितीय स्थिति में माइक्रोसॉफ्ट निर्माण करने वाली कम्पनी या उत्पादक द्वारा इस पर एकाधिकार की स्थिति हो जाती है। इसके फलस्वरूप वह इसके उत्पादन एवं वितरण को अपनी विधि से निश्चित करता है। इससे उपभोक्ता वर्ग को हानि होती है। तृतीय स्थिति में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का निर्माण एवं आविष्कार किसी कम्पनी या उत्पादक द्वारा किया गया परन्तु दूसरे उत्पादक द्वारा केवल नाम परिवर्तन करके उसी प्रकार की तकनीकी का प्रयोग करके उसे अपना नाम प्रदान कर दिया जाता है। इससे जिस कम्पनी ने इस सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है, उसे हानि उठानी पड़ती है। इस प्रकार माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एवं इसकी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया जाता है।
शैक्षिक तकनीकी – महत्वपूर्ण लिंक
- उपग्रह शिक्षक संचार प्रणाली | उपग्रह संचार व्यवस्था का शिक्षा में उपयोग | उपग्रह आधारित शिक्षण संचार व्यवस्था
- टेलीकांफ्रेंसिंग | टेलीकांफ्रैंसिंग के प्रकार | टेलीटेलीकांफ्रैंसिंग के उपयोग की सम्भावनाएँ | टेलीकांफ्रैंसिंग से लाभ | वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग
- शैक्षिक तकनीकी की परिभाषा | शैक्षिक तकनीकी की विशेषताएँ | शैक्षिक तकनीकी का क्षेत्र
- शैक्षिक तकनीकी के उद्देश्य | शैक्षिक तकनीकी की आवश्यकता | शैक्षिक तकनीकी के लाभ तथा सीमायें
- शैक्षिक तकनीकी का विकास | Development Of Educational Technology in Hindi
- शैक्षिक तकनीकी की शाखाएँ | शैक्षिक तकनीकी का महत्व | Branches of Educational Technology in Hindi | Importance of Educational Technology in Hindi
Disclaimer: e-gyan-vigyan.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material provide करते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करे- vigyanegyan@gmail.com